कवियों को अब कविताएँ कम कर देनी चाहिए
इस तथ्य से परिचित होते हुए भी
कि वे अब भी बहुत कम हैं
और समय व भाषाओं के वर्तमान में
उनकी प्रासंगिकता पर निरंतर विमर्श बना रहता है
मैं इस तरह सोचा करता हूँ कि
एक कविता पर्याप्त होगी एक कवि के लिए
और कभी-कभी कई कवियों के लिए
एक कविता भी बहुत अधिक होगी
मानवीयता के असंख्य नुमाइंदों
और उनकी कल्पनातीत नृशंसताओं के विरुद्ध
मैं इस तरह... इस तरह सोचा करता हूँ कि...








