घराना कबीर - अविनाश मिश्र

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

4 min read · 12.4K reads

मतलब कि अब मुझे हर बात से मतलब

तुम्हारे सर्वमान्य, तुम्हारे प्रख्यात से मतलब
तुम्हारे उसूल, तुम्हारे जज़्बात से मतलब
तुम्हारे मजहब, तुम्हारी जाति से मतलब
तुम्हारी चुप, तुम्हारे ख़यालात से मतलब

मतलब कि अब मुझे हर बात से मतलब

तुम्हारी पार्टी, तुम्हारे पार्टनर्स, तुम्हारे पाखण्डों से मतलब
तुम्हारे माओ, तुम्हारे कास्त्रो, तुम्हारे प्रचण्डों से मतलब
तुम्हारे पैम्फलेट्स, तुम्हारे पोस्टर्स, तुम्हारे धरने, तुम्हारे नारे
मुझे तुम्हारे सब जुलूसों, सब झण्डों से मतलब

मतलब कि अब मुझे हर बात से मतलब

जाऊँ कहाँ जाऊँ?

तुम्हारे सर्वमान्य, तुम्हारे प्रख्यात में मतलब
तुम्हारे उसूल, तुम्हारे जज्बात में मतलब
तुम्हारे मजहब, तुम्हारी जाति में मतलब
तुम्हारी चुप, तुम्हारे ख़यालात में मतलब
मतलब कि अब तुम्हारी हर बात में मतलब
अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानाआगगाड़ी आ रही हैएकआगगाड़ी दौड़ती आ रही है। उसका आरव प्रतिध्वनित— ओ. एम. अनुजनक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातून