अंतत:

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

जीवन में कहीं कुछ खो देने के अनेक सिलसिले थे

जो कहीं खो दिया गया

उसकी जगह

कहीं कुछ और भी खोया जा सकता था

मसलन आपाधापियाँ कहीं खोई जा सकती थीं

समुद्रों, नदियों, पहाड़ों और जंगलों के बरअक्स

लेकिन एक साइकिल बची रह गई कहीं

और स्मृतियाँ कहीं खो गईं

इसी दरमियान एक आदमी

साइकिल से कहीं जाते-जाते कहीं खो गया

वह समुद्रों के बारे में कम जानता था

नदियों के बारे में और भी कम

और पहाड़ों और जंगलों के बारे में

और और भी कम

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like