चुप बैठा धुनिया - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

2 min read · 12.4K reads

सोच रहा
चुप बैठा धुनिया

भीड़-भाड़ वह
चहल पहल वह
बन्द द्वार का
एक महल वह

ढोल मढ़ी-सी
लगती दुनिया

मेहनत के मुँह
बँध मुसीका
घुटता जाता
गला खुशी का

ताड़ रहा है
सब कुछ गुनिया

फैला भीतर
तक सन्नाटा
अंधियारों ने
सब कुछ पाटा

कहाँ-कहाँ से
टूटी पुनिया
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like