विदूषक की ढपली

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

1 min read · 12.4K reads

एक विदूषक ढपली बजाता है

राहगीरों की नज़र अपनी तरफ़ घुमाता है

गिरे हुए परदे के पीछे छुपे

जाने हुए रहस्य को

हर गार नया बताता है

जीवन में कुछ परिचित घटनाएँ

मेला हो जाती है

जब वे किसी अंतराल के बाद आती हैं

पैदाइश, शादी, चुनाव और मौत

वग़ैरह-वग़ैरह उनमें आती हैं

अपने अभाव गिनते-गिनते

हम वोट गिनने लगते हैं

और जीते जी मरने और

मरते-मरते जीने लगते हैं

हर बार व्यवस्था बदलती है

बदतर होने के लिए

और हमारी अवस्था भी

मगर हमारे हाथ

तालियों में तो बजते हैं

पर तीलियों की तरह

सुलग नहीं पाते।

अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like