रूमी की याद में
कहाँ मिलूँगा मैं तुझे?
है क्या कोई ख़ानक़ाह सही-ग़लत के परे?
किसी हबीब ने बताई थी एक जगह,
किसी मैदान का पता,
पर पूछने पर मालूम पड़ा है
किसी बनिए ने पीट दी हैं इमारतें वहाँ
निकाल दिया गया है
सभी भेड़, बकरी, चरवाहों को
गाय बुत बनकर खड़ी है बाहर
गले में माला लिए
इतना ही आया था उसके हिस्से
एग्रीमेंट में।
गलियों में, छतों पर
घूम रहे हैं एंटी-रोमियो स्क्वाड,
हमें ज़िबह करने को,
तुमसे मिलने को अब नहीं रही
कोई जगह
उम्मीद है
जल्द ही कोई वजह भी नहीं होगी।








