मरा हुआ आदमी - आत्मा रंजन

Atama Ranjanआत्मा रंजन18 Mar 1971

2 min read · 12.4K reads

 (एक)

बहुत पहले की बात है
सोया हुआ था एक आदमी
घने अंधेरे में
बिल्कुल जड़, प्रतिरोध रहित

मृत जान उन्होंने
कर डाला उसका अन्तिम संस्कार

नहीं यह
बहुत पुराना अँधेरा नहीं
आज का ही कोई सभ्य दिन है।

(दो)

अलबत्ता
यह बहुत कम होता है

चीखता है जब भी
मरा हुआ आदमी
जीवित से हो जाता है
ज़्यादा ताकतवर
खौ़फ़नाक!
Atama Ranjan
About the poet

Atama Ranjan आत्मा रंजन

युवा कवि आत्मा रंजन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। काव्य-रूप में ढालने के लिए विषयों के चुनाव से ले कर कविता की भाषा और शिल्प तक में आत्मारंजन और कवियों से बिल्कुल अलग खड़े नजर आते हैं। बिना किसी बडबोलेपन के सीधे-सीधे अपनी बात कहने के पक्षधर आत्मा रंजन स…

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like