देव दोष - आत्मा रंजन

Atama Ranjanआत्मा रंजन18 Mar 1971

3 min read · 12.4K reads

अद्वितीय किस्म के आस्थावान
और दुर्लभ किस्म के सुंदर
जीवन के बीचों-बीच
साक्षात ईश्वर की उपस्थिति में
अपने समूचे भोलेपन के साथ
उन्होंने उड़ा दी
एक मेमने की गर्दन।

देवदोष: दूरदराज़ पहाड़ी क्षेत्रों की लोक आस्थाओं में ग्राम देवता के नाराज़ हो जाने का परिणाम रोग कष्ट,अवनति आदे समझे जाते हैं । यह देवदोष कहलाता है। देवता के कोप से बचने के लिए वहाँ आज भी पशुबलि दी जाती है।
Atama Ranjan
About the poet

Atama Ranjan आत्मा रंजन

युवा कवि आत्मा रंजन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। काव्य-रूप में ढालने के लिए विषयों के चुनाव से ले कर कविता की भाषा और शिल्प तक में आत्मारंजन और कवियों से बिल्कुल अलग खड़े नजर आते हैं। बिना किसी बडबोलेपन के सीधे-सीधे अपनी बात कहने के पक्षधर आत्मा रंजन स…

View profile & all 32 Poems / Stories