सुकूत-ए-शब से इक नग़्मा सुना है - अतहर नफीस

अतहर नफीसअतहर नफीस

3 min read · 12.4K reads

सुकूत-ए-शब से इक नग़्मा सुना है
वही कानों में अब तक गूँजता है

ग़नीमत है कि अपने ग़म-ज़दों को
वो हुस्न-ए-ख़ुद नगर पहचानता है

जिसे खो कर बहुत मग़्मूम हूँ मैं
सुना है उस का ग़म मुझ से सिवा है

कुछ ऐसे ग़म भी हैं जिन से अभी तक
दिल-ए-ग़म-आशना ना-आश्ना है

बहुत छोटे हैं मुझ से मेरे दुश्मन
जो मेरा दोस्त है मुझ से बड़ा है

मुझे हर आन कुछ बनना पड़ेगा
मिरी हर साँस मेरी इब्तिदा है
अतहर नफीस
About the poet

अतहर नफीस

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अतहर नफीस

  1. ‘अतहर तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआ - अतहर नफीस

    ‘अतहर’ तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआकोई नया एहसास मिला या सब जैसा अहवाल हुआ

    12.4K reads
  2. दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नया - अतहर नफीस

    दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नयामेरी ग़ज़ल में आज फिर एक सवाल है नया

    12.4K reads
  3. इतने दिन के बाद तू आया है आज - अतहर नफीस

    इतने दिन के बाद तू आया है आजसोचता हूँ किस तरह तुझे से मिलूँ

    12.4K reads
  4. कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेरा - अतहर नफीस

    कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेराहोता रहता है यूँ की क़र्ज़ बराबर मेरा

    12.4K reads
  5. न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँ - अतहर नफीस

    न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँमैं एक अरसा-ए-बे-रंग के हिसार में हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like