न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँ - अतहर नफीस

अतहर नफीसअतहर नफीस

4 min read · 12.4K reads

न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँ
मैं एक अरसा-ए-बे-रंग के हिसार में हूँ

सिपाह-ए-ग़ैर ने कब मुझ को ज़ख़्म ज़ख़्म किया
मैं आप अपनी ही साँसों के कार-ज़ार में हूँ

कशाँ-कशाँ जिसे ले जाएँगे सर-ए-मक़्तल
मुझे ख़बर है कि मैं भी उसी क़तार में हूँ

शरफ़ मिला है कहाँ मेरी हम-रही का मुझे
तू शहसवार है और मैं तेरे ग़ुबार में हूँ

अता-पता किसी ख़ुशबू से पूछ लो मेरा
यहीं कहीं किसी मंज़र किसी बहार में हूँ

मैं ख़ुश्क पेड़ नहीं हूँ कि टूट कर गिर जाऊँ
नुमू-पज़ीर हूँ और सर्व-ए-शाख़-सार में हूँ

न जाने कौन से मौसम में फूल महकेंगे
न जाने कब से तिरी चश्म-ए-इन्तिज़ार में हूँ

हुआ हूँ क़र्या-ए-जाँ मैं कुछ इस तरह पामाल
कि सर-बुलंद तिरे शहर-ए-ज़र-निगार में हूँ
अतहर नफीस
About the poet

अतहर नफीस

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अतहर नफीस

  1. ‘अतहर तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआ - अतहर नफीस

    ‘अतहर’ तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआकोई नया एहसास मिला या सब जैसा अहवाल हुआ

    12.4K reads
  2. दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नया - अतहर नफीस

    दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नयामेरी ग़ज़ल में आज फिर एक सवाल है नया

    12.4K reads
  3. इतने दिन के बाद तू आया है आज - अतहर नफीस

    इतने दिन के बाद तू आया है आजसोचता हूँ किस तरह तुझे से मिलूँ

    12.4K reads
  4. कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेरा - अतहर नफीस

    कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेराहोता रहता है यूँ की क़र्ज़ बराबर मेरा

    12.4K reads
  5. रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से है - अतहर नफीस

    रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से हैमौसम-ए-खुश्क-ओ-नम किस के होने से है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like