दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नया - अतहर नफीस

अतहर नफीसअतहर नफीस

4 min read · 12.4K reads

दिल की मसर्रतें नई जाँ का मलाल है नया
मेरी ग़ज़ल में आज फिर एक सवाल है नया

अब जो खिले हैं दिल में फूल उन की बहार है नई
अब जो लगी है दिल में आग उस का जलाल है नया

उस के लिए भी ग़म-ज़ा-ए-नाज़-ओ-अदा का वक़्त है
अपने लिए भी मौसम-ए-हिज्र-ओ-विसाल है नया

उस में भी ख़ुद-नुमाई के रंग बहुत हैं इन दिनों
अपने लिए भी अर्सा-ए-ख़्वाब-ओ-ख़याल है नया

जाग उठा है इक चमन मेरी हुदूद-ए-ज़ात में
उस के करीब ही कहीं दश्त-ए-मलाल है नया

रूह में जल उठे हैं आज लज़्ज़त-ए-कुर्ब के चराग़
सोज़-ओ-गुदाज़-ए-हिज्र भी शामिल-ए-हाल है नया

झूम उठे हैं बर्ग-ओ-बार फूल खिले हैं बे-शुमार
ऐ मेरी रूह-ए-बे-क़रार तेरा तो हाल है नया

उस ने मेरी निगाह के सारे सुख़न समझ लिए
फिर भी मेरी निगाह में एक सवाल है नया
अतहर नफीस
About the poet

अतहर नफीस

View profile & all 9 Poems / Stories

More from अतहर नफीस

  1. ‘अतहर तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआ - अतहर नफीस

    ‘अतहर’ तुम ने इश्क़ किया कुछ तुम भी कहो क्या हाल हुआकोई नया एहसास मिला या सब जैसा अहवाल हुआ

    12.4K reads
  2. इतने दिन के बाद तू आया है आज - अतहर नफीस

    इतने दिन के बाद तू आया है आजसोचता हूँ किस तरह तुझे से मिलूँ

    12.4K reads
  3. कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेरा - अतहर नफीस

    कभी साया है कभी धूप मुक़द्दर मेराहोता रहता है यूँ की क़र्ज़ बराबर मेरा

    12.4K reads
  4. न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँ - अतहर नफीस

    न शाम है न सवेरा अजब दयार में हूँमैं एक अरसा-ए-बे-रंग के हिसार में हूँ

    12.4K reads
  5. रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से है - अतहर नफीस

    रौनक़-ए-बेश-ओ-कम किस के होने से हैमौसम-ए-खुश्क-ओ-नम किस के होने से है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like