प्यार की अनसुनी आहों से हजारों नग़मे - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

प्यार की अनसुनी आहों से हजारों नग़मे
कल बरसते थे निग़ाहों से हजारों नग़मे

खुशबुएँ सिर्फ रह गयी हैं और कुछ भी नहीं,
गुज़र गए इन्हीं राहों से हजारों नग़मे

लाख चाहा कि चले आयें पर नहीं आते,
लौटकर उसकी पनाहों से हजारों नग़मे

कोई बता दे भला और कहाँ जायेंगें,
छूटकर संदली बाहों से हजारों नग़मे

जब भी आता है ख्याल अपना तो छिप जाते हैं,
मेरे सीने में गुनाहों से हजारों नग़मे

मेरे वज़ूद पे छा जाते हैं तारे बन कर,
दिल की बिखरी हुई चाहों से हजारों नग़मे

एक वो वक़्त भी आया कि खड़े रहते थे,
मेरे खिलाफ गवाहों से हजारों नग़मे
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.4K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  4. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  5. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे