मौन को स्वर में सजाकर आज हम कविता कहेंगे - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

मौन को स्वर में सजाकर आज हम कविता कहेंगे,
और तब साहित्य-शोधक उस विधा को क्या कहेंगे?

भ्रष्ट होते जा रहे दिन-रात नैतिक मूल्य सारे,
लोग इसको देश में बढ़ती हुई शिक्षा कहेंगे?

हम कहेंगे, चाहिए अब क्रांति आध्यात्मिक पटल पर,
किन्तु समझेंगे नहीं सब और हाँ में हाँ कहेंगे

स्मरण में उनके, हृदय पाषाणवत् होने लगा है,
वे छलकते नयन को सम्बन्ध की सीमा कहेंगे

स्वप्न टूटा, विवशता में धैर्य ने की आत्म-हत्या,
इस व्यथा को हम नियति की गूढ़ संरचना कहेंगे

जटिलता इतनी कि जीवन को न जीवन कह सकेंगे,
यदि कहेंगे कुछ इसे तो मृत्यु की सुविधा कहेंगे

जब कभी उस द्वार पर दो-चार पल ये पग रुकेंगे,
‘आशुतोष’, उसे कहीं भीतर छिपी श्रद्धा कहेंगे
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.4K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  4. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  5. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like