हमसफ़र, हमराह, सबके काम आती है सड़क - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

हमसफ़र, हमराह, सबके काम आती है सड़क
बस नहीं उसकी गली तक ले के जाती है सड़क

जब थिरकते हैं किसी की राह में बढ़ते कदम,
चलते-चलते साथ मेरे गुनगुनाती है सड़क

टूटती है ज़र्रा-ज़र्रा, हादसा-दर-हादसा,
कोई टकराए किसी से, चोट खाती है सड़क

हर नए चौराहे पर उगती नयी उलझन के साथ,
आदमी की ख्वाहिशों पर मुस्कुराती है सड़क

जूझते दोनों तरफ, लाचार फुटपाथों के बीच,
ज़िन्दगी के सैकड़ों मंज़र दिखाती है सड़क

पत्थरों के बोझ से लेकर गुलों के नाज़ तक,
वक़्त पड़ने पर कभी क्या-क्या उठाती है सड़क !
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.4K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  4. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  5. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like