भूलना

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

1 min read · 12.4K reads

भूलने के लिए

बस भूलने की कोशिश से बाज़ आना चाहिए

भूलने में कुछ भी नाटकीय नहीं है

सिवा भूल जाने की अकस्मात् याद आ जाने के

भूल जाना अकर्मक क्रिया है

वह होती रहती है

जब उसे होते रहने दिया जाता है

आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like