स्पर्श - आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

3 min read · 12.4K reads

मेरे आसपास का संसार
आविष्ट है
एक छुअन की स्मृति से

आकाश में से थोड़ा
आकाश लेता हूँ
पृथ्वी में से लेता हूँ
थोड़ी सी पृथ्वी

एक आवाज़ की
ओस भीगी उंगलियों से
छुआ गया हूँ

एक दृष्टि की कहन में
जैसे घोर वन में
घिरा हुआ
रास्ता ढूँढता हूँ

असमाप्त स्पन्दनों की
लगतार लय में
बह निकलने के पहले
सितार के तारों में
उत्सुक प्रतीक्षा का तनाव है

थोड़े से आकाश में उड़ता हूँ
थोड़ी सी पृथ्वी पर रहता हूँ

उसकी देह में रखे हैं मेरे पंख
मेरी देह उसके स्पर्श का घर है.
आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like