नर्तकी - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

12 min read · 12.4K reads

नर्तकी

स्टेज के कोने से एक मूँछ
एनाउंसमेंट करती है
डांस के लिए ....
मसखरा अभी-अभी
शुक्रिया अदा करके गया है एक दानकर्ता का
तैयारी हो रही है अगले दृश्य की
बदले जा रहे हैं परदे
तब्दील किया जा रहा है राज-दरबार
रखा जा रहा है राजा का सिंहासन
बनाई जा रही है
दरबारियों के लिए जगह
दर्शाने के लिए न्याय का अंतर साफ़-साफ़
फ़रियादियों की जगह को रखा जा रहा है नीचा
परदे के पीछे कई परदे हैं
उन पर्दों के पीछे कई दृश्य हैं
जो आगे होने के लिए हो रहे हैं तैयार
मगर परदे का आगे का भाग
ख़ाली है नाच के लिए
वहां अभी मुस्कराते चेहरे के साथ
एक नर्तकी आएगी
ठुमके लगाएगी
मनचलों का दिल बहलाएगी
नौटंकी के मालिक की जेब भरवाएगी
मेकअप से लिपी-पुती ये नर्तकी
औरत होने के साथ-साथ माँ है
जो चिपकाए बैठी है नन्हें बच्चे को
अपनी छाती से विंग्स में
दूध पिलाने के वास्ते .....
उसके नाम का एनाउंसमेंट
हो रहा है बार-बार
लाउडस्पीकर पर
मगर बच्चा है कि छोड़ ही नहीं रहा है
माँ से अलग होने की संवेदना
बच्चे को विचलित करती है
फ़िल्मी धुन के साथ गाने के बोल
हो गए है और तेज़
......हम तुम चोरी से
बँधे एक डोरी से ......
..............
और डोरी में बँधी हुई
एक माँ
न चाहते हुए भी
छाती से छुड़ाकर अपनी जान को
मुंह मोड़ती है
बच्चा है कि चुप ही नहीं होता
माँ की गंध और कौन है जो जान पाएगा
तेज़ होती जाती है जैसे-जैसे
बच्चे के रोने की चीख़
छाती में उमड़-उमड़ने लगता है
उसके अंदर का ज्वार
नसों में बहता हुआ गर्म अहसास
समा जाता है उसकी पोर-पोर में
हक़ीकतन एक माँ
धीरे-धीरे
रूपांतरित होती जाती है कलाकार में
उतर जाती है जो स्टेज पर
अभिनय के लिए
एक माँ पर भारी होते कलाकार
के थिरकते क़दम
उठाते हैं कई सवाल
कि कितने अभिनय निभा रही है वो एक साथ ...
घर के कोने-कोने में बिखरी
एक पत्नी...एक बहू
एक माँ
एक कलाकार
तालियों की गड़गड़ाहट और
मनचलों की छिछोरी टिप्पणियों में
ढूँढ़ते हुए अपने रिश्तों को
एक औरत
महसूस करती है अपने को
ठगी-सी, अधूरी
और बिकी-बिकी-सी
चोरी-चोरी नहीं खुलेआम
एक डोरी से नहीं
लाखों-लाख डोरियों से बँधी हुई
कि हो न जाय कहीं वो
टस से मस....

और मूँछ है कि पसरी पड़ी है
मसंद के सहारे
अगले एनाउंसमेंट के लिए ...!!
(आठवें दशक में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, इगलास के अहाते में होने वाली नौटंकी की कुछ यादें)

04 /08 /2011
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like