कैसे बँध जाऊँ ब्याह में - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

8 min read · 12.4K reads

माँ मेरी बतला दे मुझको
कैसे बँध जाऊँ ब्याह में
कैसे जोड़ूँ दिल के रिश्ते
बैठूँ कैसे अनजानी छाँव में

बहुत दूर का रास्ता मेरा
नहीं चाहती सिर्फ़ अकेले
कौन साथ में होगा मेरे
कितने होंगे मेले-ठेले

कहाँ में देखूँ किसको देखूँ
कैसे देखूँ कब तक देखूँ
देखूँ देखूँ या न देखूँ
और देखकर भी न देखूँ

आसपास मदेखूँ कुछ तो
घात लगाए बैठे हैं
मिले जो मौका एक उन्हें
जो आँख टिकाए बैठे हैं

एक और नदी है मेरे भीतर
जो बहती ही जाती है
बहते बहते जो दुनिया की
हरसंभव प्यास बुझाती है

ऐसे में बहना मेरा माँ
क्या कुछ कहकर जाता है
रिश्तों की बुनियाद से मेरा
मानवता का नाता है

एक बात मैं कहती हूँ माँ
लोभ नहीं न लालच ही
बहना मेरा धर्म करम
और सच्चाई के साथ रही

साफ-साफ बहना मुझको माँ
आता भी और भाता भी
उजला-उजला पानी सा मन
मेरे मन में गाता भी

बंधन के धागों को मैंने
जाना भी, पहचाना भी
बाँध की ताक़त देखी मैंने
सीमाओं को माना भी

मेरी प्यारी माँ तू मुझको
एक बात तो बतला दे
कौन है अपना कौन पराया
राह मुझे तू दिखला दे

कितने दुखों को सहके तूने
पाला हमको जीवनभर
घर-घर करके पूरे जीवन
मिली न फिर भी सही डगर

अपना कहके हक जमाते
ऐसों को में खूब जानती
खून के रिश्ते खून से बनते
नहीं मानती, नहीं मानती

बेहतर है आऊँ मैं काम
खेतों और खलिहानों में
सागर से मिलने की चाहत
रही है सिर्फ़ ख़यालों में

एक नदी हूँ बहना मुझको
पर क्या मिलन अवश्यंभावी
रिश्तों को ढोने से अच्छा
ढूँढूँ बेहतर भविष्य की चाबी
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी