काम वाली - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

9 min read · 12.4K reads

काम वाली

क्या है नाम उसका
काम करती है जो तुम्हारे घर में आकर
रोज सुबह से लेकर शाम तक
छोटे से लेकर बड़े काम
मोटे से लेकर पतले काम
झाड़ू बुहारी से लेकर
बर्तन और पोंछे का काम
क्या है उसका नाम
- काम वाली
उसका असली नाम
- काम वाली
प्रचलित नाम
- काम वाली
काम वाली, काम वाली
ही पुकारी जाती है काम वाली
उसके नाम की ज़रूरत
किसी को नहीं
काम की ज़रूरत सबको है
और इसीलिए पुकारी जाती है वो - काम वाली
ऐसी काम वाली
जो अपने घर के काम को
छोड़कर आती बिना किए पूरा - अधूरा
अपने घर के अधूरेपन को
पूरा करती है काम वाली
आपके घरो में आकर
आपके घर में आकर सांस लेती है
आपके सपने के साथ
उसे सजाती है
सॅवारती है
क़रीने से रखती है
हर बेजान वस्तु को,
जुटी रहती है वो
करने के लिए
तुम्हारा हर काम
तुम्हारी इच्छा के मुताबिक
अपने बच्चों की भूख
को मिटती देखती है जो
आपकी रसोई में काम करते हुए
 
सूरज को उगता - डूबता हुआ देखती है
वो भागते हुए
कभी घर से, कभी घर को
यांत्रिक गति के साथ चलते है
उसके शरीर के हर अवयब
खट खटा खट खट चलती है
उसके जीवन लय
काम के लिए
काम के साथ.......
काम करते हुए भी वो सोचती है
काम के बारे में
खानों मे बॅटी हुई उसकी ज़िंदगी में
भरे पड़े हैं ढेरों काम
काम में बीबीजी हैं
काम में बाबूजी हैं
काम में माताजी हैं
काम में पति है, बच्चे हैं
मां है, बाप है, भाई है
रिश्तों की पूरी फ़ेहरिश्त है
 
काम है जो चिपका हुआ है
उसके माथे पर मोटा मोटा
यही है जिसे वो सोच रही होती है
आपके घर आने और घर से जाते वक़्त
 
आप हैरान न हों
बहुत संभव है आप
उसे उसके असली नाम से पुकारें जब भी
वो न दे कोई रेस्पोंस
क्योंकि काम के लिए समर्पित वो औरत
न चाहते हुए भी बन जाती है वही
जो नहीं चाहती वो बनना
सिर्फ़ काम वाली।
................
01/05/2009
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like