बीत रहा है समय - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

7 min read · 12.4K reads

बीत रहा है समय

बीत रहा है समय
ख़ाली हो रहे हैं मर्तबान
यादों के
सूख रही है जहां मन में उपजी हरी दूब
फूल रहे हैं मन में हज़ारों गुलमोहर वहीं पर

मन करता है
स्विच दबाकर अपनी यादों का
लौटता चला जाऊं
लम्हा-लम्हा पीछे
साल दर साल गुज़रते हुए
चप्पा-चप्पा नगरों का
पार करते हुए सड़कों के जालों को
खेत खलियानों की मटमैली, धूसर यादों को लेकर
पहुंच जाऊं उस चुलबुली लड़की के पास
सहला सकती है जो वक़्त को
हथेलियों की चोट से
आती है कई शक्लों में मेरे पास .....
कभी उस संबल के रूप में
जो संभलता ही नहीं
फिसलता ही जाता है
तो कभी कर्मनाशा की हार की
विधवा के रूप में
जहां वो
दिखाई देती है सफ़ेद कपड़ों में लिपटी
तुलसी चौरे के पास
जहां रिमझिम बूंदों का स्पर्श
औरत होने के
हज़ारों सवालों के साथ
मन के सुलगते कोनों में
करता है अनगिनत चोट
दर्ज करता है
तुलसी चौरे के इर्द-गिर्द लिपटे कलावों का
लिजलिजापन
व्यवस्था के नारों में लिपटा मोह
आस्था और विश्वास के गठजोड़ तक जाता है
आसान नहीं है तोड़ पाना इन्हें
मगर तोड़नी तो होंगी ये हदें
हमें ही,
हमसे ही होगी शुरूआत,
पीछे से नहीं
आना होगा आगे से

कुछ बेड़ियों को तोड़ने की फ़िक्र में
बना रहे हैं हम
नई बेड़ियाँ अपने लिए
मन बहला रहे हैं
यही क्या कम है
कहकर गा रहे हैं
मगर वक़्त तो बीत रहा है
फिर भी
और ख़ाली हो रहे हैं मर्तबान
यादों के उसी तरह !

05/02/2011
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like