न गाँधी पर भरोसा है न गौतम पर भरोसा है - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

न गाँधी पर भरोसा है न गौतम पर भरोसा है,
ज़माने को मगर बंदूक के दम पर भरोसा है.



तुम्हारी बात तुम जानो, मैं अपनी बात करता हूँ
मुझे अब भी अहिंसा और संयम पर भरोसा है.



ये अपनी साख पर बट्टा कभी लगने नहीं देंगे,
मुझे अपने चिनारों और झेलम पर भरोसा है.



जहाँ तक बात है इन देवताओं पर भरोसे की,
भरोसा तो मुझे भी है मगर कम पर भरोसा है.



हवा नम हो रही है पास ही होंगे कहीं बादल,
किसी को हो न हो पेड़ों को मौसम पर भरोसा है.

Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like