मौसम से बातें करती खिड़की सा लगता है - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

मौसम से बातें करती खिड़की सा लगता है,
उसका होना फूलों पर तितली सा लगता है.

अंधियारा जब घिर आता है तब उसका होना,
घर को जगमग करती एक ढिबरी सा लगता है,

रंग चटख जाते हैं उसकी झिलमिल आभा से,
उसकी बोली का लहजा मिसरी सा लगता है.

उसके मन की निर्मलता का कोई छोर नहीं,
उसकी छवि का भोलापन शबरी सा लगता है.

मन को शीतल कर देनेवाला है उसका रूप,
उसका होना मरुथल में बदली सा लगता है.

जीवन से आप्लावित उसका ममतामय आभास,
अविरत लय में घूम रही पृथ्वी सा लगता है.

दस बजने तक व्यस्त पुरानी दिल्ली जैसा शोर,
फिर उसका व्यक्तित्व नई दिल्ली सा लगता है.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like