हर शटर पर आज फिर ताले नज़र आये - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

हर शटर पर आज फिर ताले नज़र आये,
फिर क़वायद में पुलिसवाले नज़र आये.



धूल की परतें दिखीं सम्वेदनाओं पर,
आदमी के सोच पर जाले नज़र आये.



पंक्ति में पीछे हमेशा की तरह हम - तुम,
पंक्ति में आगे पहुँचवाले नज़र आये.



मैं ने किस किस को बिठाया अपने कंधों पर,
किसको मेरे पाँव के छाले नज़र आये.


बूँद भर आकाश से पानी नहीं बरसा,
दूर तक बादल तो घुंघराले नज़र आये.



ध्यान जिनका था कहीं नज़रें कहीं पर थीं,
हमको भी ये ही नज़रवाले नज़र आये.

Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like