हँसते हँसते मेरी आँखें नम कर देते हैं - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

हँसते हँसते मेरी आँखें नम कर देते हैं,
मुझको यूँ शर्मिंदा मेरे ग़म कर देते हैं.

बात पता चलती है जब माँ की बीमारी की,
भैया भाभी आना जाना कम कर देते हैं.

शबनम को अंगारा कर देते हैं कुछ एहसास,
और कभी अंगारों को शबनम कर देते हैं.

दीवारें सी खिंच जाती हैं मन में ऐसा काम,
रंग बिरंगे साटन के परचम कर देते हैं.

हल्की हल्की बातें करके कुछ बेग़ैरत लोग,
भारी भारी सा मन का मौसम कर देते हैं.

आख़िर किस तहज़ीब पे आ कर ठहर गए हैं,
अपनों को ही अपने गाली जम कर देते हैं.

कोसों दूर चला जाता है साया भी हम से,
सोच नहीं पाते क्या ऐसा हम कर देते हैं.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like