बारिश का मौसम बीत गया आकाश में पर बादल न हुए - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

5 min read · 12.4K reads

बारिश का मौसम बीत गया आकाश में पर बादल न हुए,
कुछ ऐसे ही ये मुद्दे हैं धरती से कभी जो हल न हुए.

यूँ हम भी गए मंदिर मस्जिद, जैसा कि चलन है दुनिया का,
इन पत्थर की दीवारों के हम दिल से मगर कायल न हुए.

बस यूं ही जीवन बीत गया, एक दिन भी ऐसा याद नहीं,
मेरी आँखें जिस दिन भीगी नहीं, तेरे आंसू गंगाजल न हुए.

सोचा था जिएगे अपने लिए, फुर्सत में रिटायर हो के कभी,
 पर ऐसा कोई दिन न हुआ और ऐसे कभी दो पल न हुए.

ये बात अलग है अपनों की हर चोट पे हँसते हैं लेकिन,
वो आखिर कौन सा दिन था जब हर चोट पे हम घायल न हुए.

वो होश गँवा भी सकते थे, कमजोर थे भूखे थे लेकिन,
इन ताकतवर लोगों की तरह, गुस्से में कभी पागल न हुए.

जब उसकी निगाहों में कोई, दिन में ही सूरज डूब गया,
फिर धूप की चाहत में उसके दो नैन कभी चंचल न हुए.

जो सोच समझ में जाति धरम के ऊबड़ खाबड़ गड्ढे हैं,
सुनते हैं कोशिश काफ़ी हुई, लेकिन ये कभी समतल न हुए.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like