अदावत में तो उसकी आज भी अंतर नहीं आया - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

अदावत में तो उसकी आज भी अंतर नहीं आया,
तअज्जुब है बहुत दिन से कोई पत्थर नहीं आया.

उसे दो मील पैदल छोड़ने जाता था मैं बस तक,
मैं उसके घर गया वो गेट तक बाहर नहीं आया.

जहाँ भी देखिए बैठे हैं लाइन तोड़ने वाले,
मैं लाइन में लगा था इस लिये नम्बर नहीं आया.

चढ़ा हूँ देख कर हर एक सीढ़ी सावधानी से,
जहाँ पर आज हूँ मैं उस जगह उड़ कर नहीं आया.

ज़माने की हवाओं का असर इतना ज़ियादा है,
किसी त्यौहार पर बेटा पलट कर घर नहीं आया.

किसी को मश्वरा क्या दूँ कि ऐसे जी कि वैसे जी,
मेरी ख़ुद की समझ में जब ये जीवन भर नहीं आया.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like