मेरी उदास रातों में
तुम उग आई हो—
किसी स्वप्न की तरह।
तुम्हारा यूँ आना
इस सदी की भाषा में
सबसे बड़ी वर्जना है।
मैं तुम्हें साथ लेकर
किसी आदिम सभ्यता की ओर
लौट जाना चाहता हूँ।
जहाँ सारी भाषाएँ
सारी वर्जनाएँ
यहाँ तक कि ईश्वर भी
अभी गढ़े जाने के क्रम में है।








