अभिनय

अशोक कुमारअशोक कुमार

1 min read · 12.4K reads

मैं मौत से डरता हूँ

बहादुरी के क़िस्से सुनाते हुए।

विद्वान दिखने के लिए

मैंने किताबें ख़रीद रखी हैं।

मैं कविताएँ लिखते हुए

शब्दों के संतुलन का

ख़ास ख़याल रखता हूँ।

मैं जब दुःख देखता हूँ

तो दुखी होने का नाटक करता हूँ।

मैं लगातार अभिनय में हूँ

मैं जो हूँ वो मैं बिल्कुल नहीं हूँ।

देखो न आज भी!

मुर्दों के शहर में

मैं ज़िंदा होने का अभिनय कर रहा हूँ।

अशोक कुमार
About the poet

अशोक कुमार

नई पीढ़ी के कवि। 'मेरे पास तुम हो' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like