अस्मिता की नुमाइश - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

5 min read · 12.4K reads

उस तूफानी रात
जब बरस रहा था अहंकार
और जाग उठा था रावण
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में
क्रूर अट्टहासों के बीच
अर्ध्यरात्रि में मैंने
एक भटकती हुयी
दीन, मलीन, किन्तु शालीन
युवती को
सिसकते हुये देखा

उत्सुकतावश पास जाकर पूछा
‘‘देवी !
इतनी रात गये तुम यहां ?’’
उसने सिसकते हुए कहा
‘‘मैं एक परित्यक्ता हूं,
मेरा पति ‘विधान’ है,
जो एक फैशनपस्त
आधुनिका ‘फरेब’ के साथ
विवाह रचा लाया है,
उसी ने मुझे
घर से बाहर निकाला है
एक टोपीवाले नेता ने
मुझे तिरस्कृत देखकर
मेरे पति को लताड़ा है,
दूरसे भगवावस्त्रधारी बाबा ने
नेता जी को भी पछाड़ा है,
उसने
मेरी लुटी अस्मिता को
सारी दुनिया के आगे
नुमाइश सी बनाकर
परोस डाला है,
अब छोटे छोटे बच्चे भी
मुझे मुंह चिढाते हैं
अक्सर उन पत्थरों से घाव भी हो जाते हैं
जिन्हें वे मेरी ओर निरर्थक ही चलाते हैं
अब मैं अपनी शालीनता पर पछता रही हूं
सिर्फ ‘सच्चाई’ होने का
दंड पा रही हूं।
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like