वो मुझको आँख भरकर - अशोक अंजुम

Ashok Anjumअशोक अंजुम15 Dec 1966

3 min read · 12.4K reads

वो मुझको आँख भरकर देखता है
बड़ी हसरत से खंजर देखता है

तू जिसमें सिर्फ़ पत्थर देखता है
वहीं पर कोई ईश्वर देखता है

न कोई देख सकता है वहाँ तक
जहाँ तक एक शायर देखता है

तू जो भी कर रहा है बेखुदी में
समझ ले ये कि नटवर देखता है

उसे अपनों से यों नारें मिली हैं
वो सावन में भी पतझर देखता है

मैं पारस तो नहीं, सच बोलता हूँ
णमाना फिर क्यों देखता है

घटायें देखकर खुश हो रहे सब
मगर होरी क्यों छप्पर देखता है

अगर कुछ भी नहीं है बीच अपने
वो फिर क्यों मुझको मुड़कर देखता है
Ashok Anjum
About the poet

Ashok Anjum अशोक अंजुम

जन्मदिन-15 दिसम्बर 1966 (वास्तविक) , 25 सितम्बर 1966 (अभिलेख में) पिताजी का नाम-श्री जगदीश प्रसाद शर्मा / माताजी का नाम-श्रीमती रामवती शर्मा पत्नी-श्रीमती भारती शर्मा / पुत्र-अमन शर्मा-पुत्री-देवांशी शर्मा शिक्षा-बी.एससी., एम.ए. (अर्थशास्त्र, हिन्दी) , बी.एड।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like