विषाद

आसित आदित्यआसित आदित्य

1 min read · 12.4K reads

 

दृश्य : एक

विन्सेंट वॉन गॉग के 
दुःख के वीर्य से जन्मा
एक चित्रकार
ब्लेड के सहारे अपनी कलाई के कैनवास पर
करता है चित्रकारी।

दृश्य : दो

साइकियाट्रिक क्लीनिक का सन्नाटा
साइकायट्रिस्ट के वही उबाऊ प्रश्न―
नींद कैसी आती है?
मूड कैसा रहता है?
नशा करते हो?

फ़क़ यू...

दृश्य : तीन

दृश्य एक की पुनरावृत्ति।

दृश्य : चार

दृश्य दो की पुनरावृत्ति।

सिलसिला जारी है।

ये तमाम खेल देखते-देखते
जब दुख जाती हैं रतजगी आँखें उसकी
जिनमें शेष है अभी 
पिछले रात के शराब का नशा।

आसित आदित्य
About the poet

आसित आदित्य

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 40 Poems / Stories