एक वेश्या की स्मृति में
पेट
प्रथम
शत्रु है
उसका भी था
मैंने मध्यस्थता की
पूनम के चाँद पर
पोत कालिख
वो―जो मेरी न थी मगर
मेरे लिए थी―सामने मेरे
कमरे के
बियाबाँ में
उस निर्मम रात
दो झरने झरते थे
पत्थरों पर मोती फिसलते थे
अपनी कृति की अग्नि में देवता जलते थे








