उस साँझ
नदी में पैर डुबोए
हम देख रहे थे
डूब रही थी
एक जर्जर नाव
धीरे-धीरे
मैं उठा
अचानक दौड़ा
उसके प्रेम के घाट पर
पर वहाँ मदद के लिए
नहीं कोई मल्लाह
कोई ग़ोताख़ोर नहीं
चाय की आख़िरी चुस्की के बाद
वह उठी और
अपने घर को चल दी
हालाँकि जानती थी
कि डूबती उस नाव की
सवारी थे हम दोनों ही








