अंतिम दिनों की कल्पना

आसित आदित्यआसित आदित्य

1 min read · 12.4K reads

क़यामत के दिन―

जब ख़ुद-ब-ख़ुद बजने लगेगी मंदिरों की घंटियाँ,

जब हिलने लगेगी मस्जिदों की मीनारें,

जब गिरजाघर का ताज-क्रॉस,

उल्टा लटका होगा हवा में

तब―

तुमसे, मुझसे, हम सब से बहुत दूर

मृत्यु के समक्ष, जीवन की ओट में बैठा होगा एक प्रेमी युगल।

आँखों में आँसू और होंठों पर मुस्कुराहट सजाए

वे कहेंगे एक दूजे से―

मेरी ज़िंदगी तुम्हारी हथेली के रंगमंच पर

घिसटता एक नाटक है, मेरे प्यार,

तुम जब चाहो पर्दा गिरा दो।

आसित आदित्य
About the poet

आसित आदित्य

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like