सभी को प्रिय
तुम्हारी मौन मुस्कान
मुझे नहीं पसंद
जानती हो क्यों?
क्योंकि तुम्हारी खिलखिलाहट में
कुलटा, बदचलन जैसी आवाज़ें
कुढ़कर दम तोड़ देती हैं
सुनो!
मुझे तुम्हारी
मुस्कान का सौंदर्य नहीं
खिलखिलाहट का प्रतिकार पसंद है।
सभी को प्रिय
तुम्हारी मौन मुस्कान
मुझे नहीं पसंद
जानती हो क्यों?
क्योंकि तुम्हारी खिलखिलाहट में
कुलटा, बदचलन जैसी आवाज़ें
कुढ़कर दम तोड़ देती हैं
सुनो!
मुझे तुम्हारी
मुस्कान का सौंदर्य नहीं
खिलखिलाहट का प्रतिकार पसंद है।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : आशीष यादव जन्म : 09/10/1998 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 30 Poems / Stories