धर्मग्रंथ

आशीष यादवआशीष यादव9 Oct 1998

1 min read · 12.4K reads

मैं पढ़ता हूँ

रामायण, क़ुरान, बाइबिल

ठीक वैसे ही

जैसे अन्य किताबें

मैं धर्मग्रंथ नहीं पढ़ता

जब भी पन्ना पलटता हूँ

किसी धर्मग्रंथ का,

हाथ ख़ून से सन जाता है

नथुनों में सड़ी लाश की बू भर जाती है।

आशीष यादव
About the poet

आशीष यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : आशीष यादव जन्म : 09/10/1998 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 30 Poems / Stories