वक़्त बे-वक़्त ये पोशाक मेरी ताक में है - आसिम वास्ती

आसिम वास्तीआसिम वास्ती

4 min read · 12.4K reads

वक़्त बे-वक़्त ये पोशाक मेरी ताक में है
जानता हूँ के मेरी ख़ाक मेरी ताक में है

मुझ को दुनिया के अज़ाबों से डराने वालो
एक आलम पस-ए-अफ़लाक मेरी ताक में है

साँप हर दस्त में करता है तआक़ुब मेरा
बहर-ए-बे-आब का तैराक मेरी ताक में है

जम्मा करता है शवाहिद मेरे होने के ख़िलाफ़
दर-हक़ीक़त मेरा इदराक मेरी ताक में है

है मेरे गिर्द हिफ़ाज़त के लिए एक हिसार
हो अगर कोई ग़ज़ब-नाक मेरी ताक में है

उस से कहना मुझे हासिल है तहफ़्फ़ुज़ ग़ैबी
जो पस-ए-पर्दा-ए-बे-चाक मेरी ताक में है

वो तो यूँ है के बचाता है बचाने वाला
वरना इक लश्कर-ए-सफ़्फ़ाक मेरी ताक में है

इक तरफ़ रूह वज़ू में नहीं होती शामिल
इक तरफ़ सजदा-ए-ना-पाक मेरी ताक में है

आश्ना एक है इस शहर में ‘आसिम’ मेरा
और वो दुश्मन-ए-बे-बाक मेरी ताक में है
आसिम वास्ती
About the poet

आसिम वास्ती

View profile & all 13 Poems / Stories

More from आसिम वास्ती

  1. बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुए - आसिम वास्ती

    बनाई है तेरी तस्वीर मैं ने डरते हुएलरज़ रहा था मेरा हाथ रंग भरते हुए

    12.4K reads
  2. देर तक चंद मुख़्तसर बातें - आसिम वास्ती

    देर तक चंद मुख़्तसर बातेंउस से कीं मैं ने आँख भर बातें

    12.4K reads
  3. एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करते - आसिम वास्ती

    एक आँसू में तेरे ग़म का एहाता करतेउम्र लग जाएगी इस बूँद को दरिया करते

    12.4K reads
  4. गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में है - आसिम वास्ती

    गुज़र चुका है जो लम्हा वो इर्तिक़ा में हैमेरी बक़ा का सबब तो मेरी फ़ना में है

    12.4K reads
  5. है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी है - आसिम वास्ती

    है मुस्तकि़ल यही अहसास कुछ कमी सी हैतलाश में है नज़र दिल में बे-कली सी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like