शाम के धुँधलके में
हम तुम जो साथ-साथ चल रहे हैं
एक दूसरे का हाथ हाथ में लिए हुए
सुनसान राहों पर
मैं देखती हूँ
सूरज को तुम्हारी आँखों में ढलते हुए
मैं इसे अपनी आँखों में
समा कर रखूँगी रात भर
सुंदर सपनों की तरह
सुबह फिर से निकलेगा यह सूरज
हम फिर निकल पड़ेंगे
एक कभी न ख़त्म होने
वाली लंबी और नई राहों पर
साथ साथ चलने के लिए...








