दरयाफ़्त कर लिया है बसाया नहीं मुझे

असिफ़ा निशातअसिफ़ा निशात

1 min read · 12.4K reads

दरयाफ़्त कर लिया है बसाया नहीं मुझे

सामान रख दिया है सजाया नहीं मुझे

कैसा अजीब शख़्स है उठ कर चला गया

बर्बाद हो गया तो बताया नहीं मुझे

वो मेरे ख़्वाब ले के सिरहाने खड़ा रहा

मैं सो रही थी उस ने जगाया नहीं मुझे

बाज़ी तो उस के हाथ थी फिर भी न जाने क्यूँ

मोहरा समझ के उस ने बढ़ाया नहीं मुझे

उस ने हज़ार अहद-ए-मोहब्बत के बावजूद

जो राज़ पूछती हूँ बताया नहीं मुझे

वो इंतिहा-ए-शौक़ थी या इंतिहा-ए-ज़ब्त

तन्हाई में भी हाथ लगाया नहीं मुझे

असिफ़ा निशात
About the poet

असिफ़ा निशात

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायचाँदबचपन मेंमाँ ने मुझे, रात में— हरे प्रकाश उपाध्यायपावरपावर गली-गली थी, छज्जे पे भी खड़ी थी,छत पे लगाके आला, घर-घर में झाँकती थी।— आर. चेतनक्रांतिइस महादेश के अनिवासी का एक बयानहम एक घर चाहते थे सुरक्षितहम से कहा गया राजगृह में एक आदमी तुम्हारा भी है— अशोक कुमार पांडेय