हमारे बीच ग़ज़ब का मुकालिमा हुआ था

असिफ़ा निशातअसिफ़ा निशात

1 min read · 12.4K reads

हमारे बीच ग़ज़ब का मुकालिमा हुआ था

फिर उस के बाद ये सोचा गया कि क्या हुआ था

न सिर्फ़ तल्ख़ बहुत था वो नीलगूँ भी था

मुझे तो शक है समुंदर में कुछ मिला हुआ था

वो ख़त जो पढ़ने से पहले ही मैं ने फाड़ दिया

अगरचे नाम था मेरे मगर खुला हुआ था

मुझे कहानी में किरदार कुछ मिला ऐसा

थे जिस के हाथ तो आज़ाद मुँह बँधा हुआ था

अकेली रह गई दोनों ही मर गए जिन में

मिरे हुसूल की ख़ातिर मुक़ाबला हुआ था

ज़रा क़रीब जो आया उसे डुबो देंगे

समुंदरों का किसी से मुआहिदा हुआ था

चलो वो दूर रहेगा तो भूल जाएगा

ज़रा सी देर मुझे ये मुग़ालता हुआ था

जब अपनी क़ुव्वत-ए-गोयाई खो चुकी है 'निशात'

तो कोई और बता दे कि उस को क्या हुआ था

असिफ़ा निशात
About the poet

असिफ़ा निशात

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like