क्या ज़रूरी है शाएरी की जाए

असिफ़ा निशातअसिफ़ा निशात

1 min read · 12.4K reads

क्या ज़रूरी है शाएरी की जाए

दिल जला कर ही रौशनी की जाए

बाज़ चेहरे बहुत हसीन सही

फिर भी कितनों से दोस्ती की जाए

इक मुसलसल शिकस्त का एहसास

ऐसी ख़्वाहिश न फिर कभी की जाए

ये मोहब्बत के जो तक़ाज़े हैं

इन तक़ाज़ों में कुछ कमी की जाए

अब भी कुछ लोग ये समझते हैं

ज़हर पी कर ही ख़ुद-कुशी की जाए

मैं ने ये फ़ैसला किया है 'नशात'

फ़ैसलों में भी अब कमी की जाए

असिफ़ा निशात
About the poet

असिफ़ा निशात

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like