वहाँ पहुँच के ये कहना - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

4 min read · 12.4K reads

वहाँ पहुँच के ये कहना सबा सलाम के बाद
के तेरे नाम की रट है ख़ुदा के नाम के बाद

वहाँ भी वादा-ए-दीदार इस तरह टाला
के ख़ास लोग तलब होंगे बार-ए-आम के बाद

गुनाह-गार की सुन लो तो साफ़ साफ़ ये है
के लुत्फ़-ए-रहम-ओ-करम क्या फिर इंतिक़ाम के बाद

तलब तमाम हो मतलूब की अगर हद हो
लगा हुआ है यहाँ कूच हर मक़ाम के बाद

वो ख़त वो चेहरा वो ज़ुल्फ़-ए-सियाह तो देखो
के शाम सुब्ह के बाद आए सुब्ह शाम के बाद

पयाम-बर को रवाना किया तो रश्क आया
न हम-कलाम हो उस से मेरे कलाम के बाद

अभी तो देखते हैं ज़र्फ बादा-ख़्वारों का
सुबू ओ ख़ुम की भी ठहरेगी दौर-ए-जाम के बाद

इलाही आसी-ए-बेताब किस से छूटा है
के ख़त में रोज़-ए-क़यामत लिखा है नाम के बाद
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

    तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

    12.4K reads
  4. न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

    12.4K reads
  5. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like