कलेजा मुँह को आता है - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

4 min read · 12.4K reads

कलेजा मुँह को आता है शब-ए-फ़ुर्क़त जब आती है
अकेले मुँह लपेटे रोते रोते जान जाती है

लब-ए-नाज़ुक के बोसे लूँ तो मिस्सी मुँह बनाती है
कफ़-ए-पा को अगर चूमूँ तो मेंहदी रंग लाती है

दिखाती है कभी भाला कभी बरछी लगाती है
निगाह-ए-नाज़-ए-जानाँ हम को क्या क्या आज़माती है

वो बिखराने लगे ज़ुल्फ़ों को चेहरे पर तो मैं समझा
घटा में चाँद या महमिल में लैला मुँह छुपाती है

करेगी अपने हाथों आज अपना ख़ून मश्शाता
बहुत रच-रच के तलवों में तेरे मेंहदी लगाती है

न कोई जोड़ उस अय्यार पर अब तक चला अपना
यहाँ दम टूटता है और दम में जान जाती है

तड़पना तिलमिलाना लोटना सर पीटना रोना
शब-ए-फ़ुर्क़त अकेली जान पर सौ आफ़त आती है

पछाड़ें खा रहा हूँ लोटता हूँ दर्द-ए-फ़ुर्क़त से
अजल के पाँव टूटें क्यूँ नहीं इस वक़्त आती है
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

    तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

    12.4K reads
  4. न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

    12.4K reads
  5. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like