ज़ुल्मत-ए-दश्त-ए-आदम में भी अगर जाऊँगा - असर सहबाई

Asar Sahbaiअसर सहबाई

3 min read · 12.4K reads

ज़ुल्मत-ए-दश्त-ए-आदम में भी अगर जाऊँगा
ले के हम-राह मह-ए-दाग़-ए-जिगर जाऊँगा

आरिज़-ए-गुल हूँ न मैं दीद-ए-बुलबुल गुल-चीं
एक झोंका हूँ फ़कत सन से गुज़र जाऊँगा

ऐ फ़ना टूट सकेगी न कभी कश्ती-ए-उम्र
मैं किसी और समदंर से उतर जाऊँगा

देख जी भर के मगर तोड़ न मुझ को गुल-चीं
हाथ भी तू ने लगाया तो बिखर जाऊँगा

एक क़तरा हूँ मगर सैल-ए-मोहब्बत से तेरे
हो सके जो न समंदर से भी कर जाऊँगा

दूर गुलशन से किसी दश्त में ले जा सय्याद
हम-सफ़ीरों के तरानों में तो मर जाऊँगा

सहन-ए-गुलशन में कई दाम बिछे हैं ऐ ‘असर’
उड़ के जाऊँ भी गर मैं तो किधर जाऊँगा
Asar Sahbai
About the poet

Asar Sahbai असर सहबाई

Asar Sahbai

View profile & all 5 Poems / Stories

More from Asar Sahbai

  1. लुत्फ़ गुनाह में मिला और न मज़ा सवाब में - असर सहबाई

    लुत्फ़ गुनाह में मिला और न मज़ा सवाब मेंउम्र तमाम कट गई काविश-ए-एहतिसाब में

    12.4K reads
  2. मेरी साँस को सब नग़मा-ए-महफ़िल समझते हैं - असर सहबाई

    मेरी साँस को सब नग़मा-ए-महफ़िल समझते हैंमगर अहल-ए-दिल आवाज़-ए-शिकस्त-ए-दिल समझते है।

    12.4K reads
  3. तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैं - असर सहबाई

    तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैंसिपहर-ए-उल्फ़त के हैं सितारे की शाम-ए-ग़म में चमक रहे है।

    12.4K reads
  4. तुम्हारी याद में दुनिया को हूँ भुलाए हुए - असर सहबाई

    तुम्हारी याद में दुनिया को हूँ भुलाए हुएतुम्हारे दर्द को सीने से हूँ लगाए हुए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like