तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैं - असर सहबाई

Asar Sahbaiअसर सहबाई

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैं
सिपहर-ए-उल्फ़त के हैं सितारे की शाम-ए-ग़म में चमक रहे है।

अजीब है सोज़-ओ-साज़-ए-उल्फ़त तरब-फ़ज़ा है गुदाज़-ए-उल्फ़त
ये दिल में शोले भड़क रहे हैं कि लाला ओ गुल महक रहे हैं

बहार है या शराब-ए-रंगीं नशात-अफ़रोज़ कैफ़ आगीं
गुलों के साग़र छलके रहे हैं गुलों पे बुलबुल चहक रहे हैं

जहाँ पे छाया सहाब-ए-मस्ती बरस रही है शराब-ए-मस्ती
ग़ज़ब है रंग-ए-शबाब-ए-मस्ती की रिंद ओ शाहिद बहक रहे हैं

मगर ‘असर’ है ख़ामोश ओ हैरान हवास गुम चाक चाक दामाँ
लबों पे आएँ नज़र परेशाँ तो रूख़ पे आँसू टपक रहे हैं
Asar Sahbai
About the poet

Asar Sahbai असर सहबाई

Asar Sahbai

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like