मेरी साँस को सब नग़मा-ए-महफ़िल समझते हैं - असर सहबाई

Asar Sahbaiअसर सहबाई

4 min read · 12.4K reads

मेरी साँस को सब नग़मा-ए-महफ़िल समझते हैं
मगर अहल-ए-दिल आवाज़-ए-शिकस्त-ए-दिल समझते है।

गुमाँ काशान-ए-रंगीं का है जिस पर निगाहों को
उसे अहल-ए-नज़र गर्द-ए-रह-ए-मंज़िल समझते हैं

इलाही कश्ती-ए-दिल बह रही है किस समंदर में
निकल आती हैं मौजें हम जिसे साहिल समझते है।

तर्ब-अँगेज़ हैं रंगीनियाँ फ़स्ल-ए-बहारी की
मगर बुलबुल उन्हें ख़ून-ए-रग-ए-बिस्मिल समझते हैं

पिघल कर दिल लहू हो हो के बह जाता है आँखों से
सितम है शम्मा को जो ज़ीनत-ए-महफ़िल समझते हैं

कहाँ होगा ठिकाना बर्क़-रफ़्तारी उन की वहशत का
कि वो मंज़िल को भी संग-ए-रह-ए-मंज़िल समझते हैं

बगूले उड़ रहे हैं जो हमारे दश्त-ए-वहशत में
उन्हीं को ऐ ‘असर’ हम पर्दा-ए-महमिल समझते हैं
Asar Sahbai
About the poet

Asar Sahbai असर सहबाई

Asar Sahbai

View profile & all 5 Poems / Stories

More from Asar Sahbai

  1. लुत्फ़ गुनाह में मिला और न मज़ा सवाब में - असर सहबाई

    लुत्फ़ गुनाह में मिला और न मज़ा सवाब मेंउम्र तमाम कट गई काविश-ए-एहतिसाब में

    12.4K reads
  2. तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैं - असर सहबाई

    तुम्हारी फ़ुर्क़त में मेरी आँखों से ख़ून के आँसू टपक रहे हैंसिपहर-ए-उल्फ़त के हैं सितारे की शाम-ए-ग़म में चमक रहे है।

    12.4K reads
  3. तुम्हारी याद में दुनिया को हूँ भुलाए हुए - असर सहबाई

    तुम्हारी याद में दुनिया को हूँ भुलाए हुएतुम्हारे दर्द को सीने से हूँ लगाए हुए

    12.4K reads
  4. ज़ुल्मत-ए-दश्त-ए-आदम में भी अगर जाऊँगा - असर सहबाई

    ज़ुल्मत-ए-दश्त-ए-आदम में भी अगर जाऊँगाले के हम-राह मह-ए-दाग़-ए-जिगर जाऊँगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like