शेर-15 - असर लखनवी

Asar Lakhnaviअसर लखनवी

3 min read · 12.4K reads

(1)
यह महवीयत1 का आलम है, किसी से भी मुखातिब हूँ,
जुबाँ पर बेतहाशा2 आप ही का नाम आता है।

(2)
यह सोचते रहे और बहार खत्म हुई,
कहाँ चमन में आशियाना बने या न बने।

(3)
रहा है साबिका3 गम से यहाँ तक, हमनशीं4 मुझको,
खुशी के नाम से भी अश्क आँखों में भर आते हैं।

(4)
वह ताइरे-असीर5 कहाँ जायें क्या करें,
आजाद हो के जिसको नसीब आशियाँ न हो।

 
(5)
वह काम कर बुलन्द हो जिससे मजाके-जीस्त6,
दिन जिन्दगी के गिनते नही माहो-साल में।

Asar Lakhnavi
About the poet

Asar Lakhnavi असर लखनवी

असर लखनवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like