दान-पुण्य - असद ज़ैदी

Asad Jadiअसद ज़ैदी31 Aug 1954

4 min read · 12.4K reads

सिर्फ एक भूला-बिसरा सरकारी ज़िला अस्पताल ही
इक्कीसवीं सदी से आपकी रक्षा कर सकता है
और एक ज्ञानी कम्पाउन्डर जो हजामत के बाद
चेहरे पर फिटकरी की बट्टी रगड़ता है

मरने के लिए यह जगह बुरी नहीं है हकीम जी
कहता है वह बेड नम्बर 14 पर लेटे आदमी से
जो दरअसल घर के झगड़े-टण्टे से तंग आकर अक्सर
अस्पताल में भर्ती हो जाया करता है

सुना है, बड़े लोग इसी काम के लिए
बेदान्ता नाम के हस्पताल में जाते हैं
और एक एक पार्टी जाते-जाते अरे इतना दान
बेदान्ता में कर जाती है जितने में
हम हों तो दो-दो गऊशाला चार-पाँच पक्के प्याऊ बनवा दें
और एक कुआँ भी खुद जाए कि
मनुष्य का कल्याण हो और पशु का
और बाक़ी रहे जगत में दानकर्ता का नाम भी

कुछ लोग कुआँ खुदवाकर नामी हों
कुछ उसमें कूदकर
Asad Jadi
About the poet

Asad Jadi असद ज़ैदी

असद ज़ैदी कुछ प्रमुख कृतियाँ बहनें और अन्य कविताएँ, कविता का जीवन, सामान की तलाश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल