तुम दूर हो तो प्यार का मौसम न आएगा - असअद भोपाली

Asad Bhopaliअसअद भोपाली10 Jul 1921 – 9 Jun 1990

2 min read · 12.4K reads

तुम दूर हो तो प्यार का मौसम न आएगा
अब के बरस बहार का मौसम न आएगा

चूमूँगा किस की ज़ुल्फ़ घटाओं को देख कर
इक जुर्म-ए-ख़ुश-गवार का मौसम न आएगा

छलके शराब बर्क़ गिरे या जलें चराग़
ज़िक्र-ए-निगाह-ए-यार का मौसम न आएगा

वादा-ख़िलाफ़ियों को तरस जाएगा यक़ीं
रातों को इंतिज़ार का मौसम न आएगा

तुझ से बिछड़ के ज़िंदगी हो जाएगी तवील
एहसास के निखार का मौसम न आएगा
Asad Bhopali
About the poet

Asad Bhopali असअद भोपाली

असद भोपाली (जन्म: 10 जुलाई 1921, मृत्यु: 9 जून 1990), बॉलीवुड के एक गीतकार हैं। असद का जन्म भोपाल में 10 जुलाई 1921 को हुआ था। उनके पिता का नाम मुंशी अहमद खान था और असद उनकी पहली संतान थे। उनका जन्म नाम असादुल्लाह खान था। उन्होंने फारसी, अरबी, उर्दू और अंग्रे…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Asad Bhopali

  1. दो-जहाँ से मावरा हो जाएगा - असअद भोपाली

    दो-जहाँ से मावरा हो जाएगाजो तेरे ग़म में फ़ना हो जाएगा

    12.4K reads
  2. ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगा - असअद भोपाली

    ग़म-ए-हयात से जब वास्ता पड़ा होगामुझे भी आप ने दिल से भुला दिया होगा

    12.4K reads
  3. गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझे - असअद भोपाली

    गिराँ गुज़रने लगा दौर-ए-इंतिज़ार मुझेज़रा थपक के सुला दे ख़याल-ए-यार मुझे

    12.4K reads
  4. इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया - असअद भोपाली

    इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गयाख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया

    12.4K reads
  5. जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आई - असअद भोपाली

    जब अपने पैरहन से ख़ुशबू तुम्हारी आईघबरा के भूल बैठे हम शिकवा-ए-जुदाई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like