शरीर में चलते हैं चक्के
घूमते हैं पट्टे साँस के
सम्हालो अपने-अपने साफ़े
गाँव वालो
बाई, तू कोई भी हो
पंडिताइन, देहातिन, ईसाइन
यहाँ नहीं है भेद-भाव
खोंस ले पल्लू
और घर जा चुपचाप
तू हो बूढ़ी या जवान
वह भी यह चक्की
पूछेगी नहीं
तू दगडू, घोण्डू या पांडू
स्त्री, पुरुष या हिजड़ा
काला, गोरा, मोटा या पतला
कैसा ही क्यों न हो
पर दादा, मेहरबानी कर
भूल जा अब तेरी जुवार
जब तक ज़िंदा है
तेज़ी से भाग
चक्कीवाले साथ
ज़रा पीछे हटो
नहीं तो पिस जाएँगे
आप के भी हाड़
यह चक्की अब हुई पागल
जो हाथ इसे देगा भीख
उसको खाकर ही मिटेगी
अब इसकी भूख
भक्भक् भक्भक् भक्भक्
इसने पीसी जगदंबा
तीखी, मीठी या खट्टी
सोचे बिना।








